ऋत्विक, आशा साथ में करेंगे शो की मेजबानी

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की अभिनेत्री आशा नेगी अपने अभिनेता प्रेमी ऋत्विक धनजानी के साथ पहली बार आगामी टेलीविजन शो ‘देवा श्री गणेशा’ की मेजबानी करेंगी।

आशा का कहना है कि यह उनके लिए एक ‘खास’ पल है।

गणेश चतुर्थी के खास उत्सव को मनाने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इस शो ‘देवा श्री गणेशा’ का आयोजन करेगा। इसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की चर्चित हस्तियां प्रस्तुति देती नजर आएंगी।

आशा ने कहा, “मैं ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने के बाद अपने पहले सबसे बड़े शो के लिए तैयार हूं। शो की पूरी टीम ने मुझे काफी प्रेरित किया और यह शो इसलिए भी खास है क्योंकि मैं और ऋत्विक पहली बार साथ में मेजबानी कर रहे हैं।”

इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर होंगी। उनके अलावा इस शो में अभिनेत्री एशा कोप्पिकर को भी देखा जाएगा।

‘देवा श्री गणेशा’ का प्रसारण रविवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493