ऋत्विक, जेनिफर होंगे ‘दशहरा-जीत सच्चाई की’ के मेजबान

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धनजानी और अभिनेत्री जेनिफर विंगेट 22 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर विशेष शो ‘दशहरा-जीत सच्चाई की’ की मेजबानी करेंगे। इसमें फिल्म और टेलीविजन जगत के मशहूर सितारे हिस्सा लेंगे।

विशेष शो में छोटे पर्दे के विभिन्न कलाकार रोमांचक प्रस्तुतियां देंगे।

ऋत्विक ने एक बयान में कहा, “मैं विशेष शो ‘दशहरा-जीत सच्चाई की’ की मेजबानी करने को लेकर बहुत खुश हूं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। शो मनोरंजन की भारी खुराक से भरा है, क्योंकि इसमें लोकप्रिय टेलीविजन हस्तियां शामिल होंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से दशहरा पसंद करता हूं, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और पौराणिक विरासत का जश्न है। मैं लाइफ ओके चैनल के साथ लगभग अपने सभी त्योहार मनाता हूं।”

इस विशेष शो का प्रसारण लाइफ ओके पर 24 अक्टूबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493