मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मदान का कहना है कि अभिनेत्री ऋषिता भट्ट उनके प्रति बेहद सहयोगात्मक रवैया रखती हैं। वह जोजो डिसूजा की फिल्म ‘इश्क तेरा’ में अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे।
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मदान का कहना है कि अभिनेत्री ऋषिता भट्ट उनके प्रति बेहद सहयोगात्मक रवैया रखती हैं। वह जोजो डिसूजा की फिल्म ‘इश्क तेरा’ में अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे।
मोहित ने अपने बयान में कहा, “ऋषिता मेरी बेहद अच्छी दोस्त हैं। हम एक-दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं और चूंकि उन्होंने मुझसे ज्यादा काम किया है तो एक दोस्त के रूप में वह बहुत सहयोगी हैं और उन्होंने अपना अनुभव अपने साथ साझा किया है। मैं जानता हूं कि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय उनसे मार्गदर्शन व सलाह ले सकता हूं।”
फिल्म ‘अक्सर-2’ की शूटिंग पूरी कर चुके मोहित किसी फिल्मी पृष्ठभूमि से संबंध नहीं रखते और उन्हें लगता है कि एक कलाकार को सफलता उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि प्रतिभा से मिलती है।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद हर उद्योग में मौजूद है, न कि सिर्फ बॉलीवुड में। इस उद्योग में यह आपको सही अवसर प्रदान करने में मदद करता है, जो कहीं और बेहद मुश्किल है। हालांकि सफलता प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बलबूते ही मिलती है।
dharmpath.com dharmpath