मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर यहां पत्नी नीतू सिंह के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाने से पहले इलाज के लिए अस्पताल गए थे।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शुक्रवार को अपने वैवाहिक जीवन के 36 साल पूरे कर लिए हैं।
ऋषि कपूर ने शुक्रवार देर रात ट्विटर पर लिखा, “सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, थोड़े से इलाज के लिए अस्पताल में था। घर वापस आ गया हूं, पार्टी से थक गया।”
ऋषि और नीतू का एक बेटा रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर है।
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर देश-विदेश से उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी।
नृत्यनिर्देशक-फिल्मकार फराह खान ने भी उन्हें शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी।
उन्होंने लिखा, “ऋषि और नीतू जी आपको सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे हमेशा कहते हैं कि शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें एक हमेशा अर्धागिनी है। और दूसरा पति है।”
dharmpath.com dharmpath