मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अनुभवी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी और फिल्म अदाकारा नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी।
ऋषि (66) ने केक पर लगी मोमबत्तियों को फूंक मारकर बुझाती नीतू की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। नीतू बुधवार को 57 साल की हो गईं।
ऋषि ने तस्वीर के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्यारी पत्नी। ईश्वर आपको आशीर्वाद दें।”
तस्वीर में नीतू के साथ नाती समारा भी हैं। उन्होंने परिवार के साथ वसाबी रेस्तरां में जन्मदिन मनाया।
ऋषि और नीतू ‘अमर, अकबर एंथनी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘खेल खेल में’ और ‘दो दूनी चार’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे।
दोनों ने जनवरी 1980 में शादी कर ली थी। वे दो बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के माता-पिता हैं।
dharmpath.com dharmpath