ऋषि ने साधना को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री साधना शिवदासानी की 75वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री साधना शिवदासानी की 75वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेत्री साधना ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पिछले साल 25 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ऋषि ने शुक्रवार को ट्विटर पर साधना की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कर लिखा, “साधना जी के जन्म दिवस पर उनको याद कर रहा हूं। आपकी सभी फिल्मों और स्टाइल के लिए धन्यवाद।”

1960-1970 के दशक में साधना शीर्ष बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शुमार थीं। साधना का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद वह केवल सात साल की उम्र में अपने परिवार के साथ भारत आकर और बंबई (अब मुंबई) में बसी थीं।

उन्होंने 1955 में राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में एक छोटी सी भूमिका के साथ फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में प्रवेश किया था।

साधना ने अपने दौर के शीर्ष अभिनेताओं के साथ ‘एक मुसाफिर, एक हसीना’, ‘असली नकली’, ‘मेरे महबूब’, ‘वो कौन थी’ ‘राजकुमार’, ‘वक्त’, ‘आरजू’, ‘मेरा साया’, ‘गबन’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था।

वर्ष 1994 में साधना ने अपनी इच्छा से बॉलीवुड से संन्यास ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493