ऋषि शूटिंग बीच में छोड़ दिल्ली से मुंबई रवाना

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिल्म ‘राजमा चावल’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने चाचा शशि कपूर के निधन के बाद फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ अपने परिवार के पास मुंबई लौट गए।

शशि कपूर 1970 और 1980 के दशक में रोमांटिक अभिनेता के तौर पर जाने जाते थे। 79 वर्षीय अभिनेता का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

कपूर परिवार के करीबी शांति मलिक ने सोमवार शाम आईएएनएस को बताया, “हम हवाईअड्डे पर उड़ान देख रहे हैं और जल्दी से मुंबई पहुंचना चाहते हैं। हम आज रात या कल सुबह तक जा सकते हैं।”

मलिक ने यह भी कहा कि वह मौत का कारण नहीं जानते और मंगलवार सुबह तक इस बारे में बता पाएंगे।

दिवंगत राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने चार साल की उम्र में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर द्वारा निर्देशित और निर्मित नाटकों से अभिनय शुरू किया था।

उन्होंने 1940 में बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में अभिनय शुरू किया। बाल कलाकार के रूप में 1948 में आई फिल्म ‘आग’ और 1951 में आई ‘आवारा’ के लिए उन्हें जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई राज के बचपन की भूमिका निभाई थी।

बड़े होने के बाद, उन्होंने 1961 में आई फिल्म ‘धर्मपुत्र’ में मुख्य अभिनेता के तौर पर अपनी शुरुआत की और 150 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया।

शशि कपूर की यादगार फिल्मों में ‘दीवार’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘त्रिशूल’ और ‘कभी कभी’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने हिंदी सिने प्रेमियों को आकर्षित किया। उन्होंने अंग्रेजी थिएटर अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की।

उनके तीन बच्चे कुणाल, करण और संजना कपूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493