‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ के निर्देशक को मिली धमकी

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ के निर्देशक पान नलिन ने कहा कि उन्हें फिल्म की विषय-वस्तु के खिलाफ धमकी भरे फोन मिल रहे हैं। फिल्म में समलैंगिक प्रेम का चित्रण किया गया है।

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ के निर्देशक पान नलिन ने कहा कि उन्हें फिल्म की विषय-वस्तु के खिलाफ धमकी भरे फोन मिल रहे हैं। फिल्म में समलैंगिक प्रेम का चित्रण किया गया है।

पान नलिन ने कहा, “मैं फोन और संदेशों से डरूंगा नहीं। मुझे इस तरह की धमकियां मिल रही हैं कि ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ के माध्यम से आप हिंदू धर्म पर कीचड़ उछालने वाले कौन होते हैं? तुम्हारा भी वहीं अंजाम होगा जो चार्ली हेब्दो का हुआ। इन सबसे क्या हासिल करना चाहते हैं? मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”

नलिन ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उन्हें धमकी भरे फोन और संदेश मिल रहे हैं। क्योंकि कुछ समूहों को फिल्म की विषय-वस्तु समाज के खिलाफ लगी। फिल्म में समलैंगिक प्रेम का चित्रण है।

फिल्म 4 दिसंबर को प्रदर्शित हुई। यह सात लड़कियों की कहानी है। फिल्म को बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्देशक ने इससे पहले आईएएनएस से कहा था कि वह बहुत दुखी हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में हिंदी देवताओं की छवियों को दिखाने के लिए ‘आदिवासी’, ‘सरकार’ और ‘इंडियन फिगर’ जैसे शब्दों में कटौती करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493