‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ ने मुझे निशब्द कर दिया : लक्ष्मी मंचू

हैदराबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-निर्देशक लक्ष्मी मंचू ने कहा है कि उन्हें निर्देशक पान नलिन की फिल्म ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ ने निशब्द कर दिया। उन्होंने पिछले सप्ताह यहां फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी।

लक्ष्मी मंचू ने आईएएनएस से कहा, “यह आज के समय की महत्वपूर्ण फिल्म है। इसे देखना चाहिए। मेरे सभी दोस्तों को फिल्म पसंद आई।”

उन्होंने कहा कि फिल्म मस्ती से भरपूर है।

लक्ष्मी और ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ की टीम के बीच बातचीत के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इसमें निर्देशक और फिल्म की टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।

इसमें अभिनेत्री सारा-जीन डियाज, संध्या मृदुल, तनिष्ठा चटर्जी, अनुष्का मनचंदा, अमृत मघेरा, राजश्री देशपांडे और पवलीन गुजराल जैसे कलाकार हैं।

नलिन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ विशाल पंड्या की फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ के साथ प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में जरीन खान, डेजी शाह, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493