एंजेलिना कंबोडियाई फिल्म की निर्माता-निर्देशक

लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली कंबोडियाई फिल्म ‘फर्स्ट दे किल्ड माय फादर : अ डॉटर ऑफ कंबोडिया रिमैंबर्स’ का निर्देशन करेंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, यह फिल्म कंबोडियाई लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता लौंग अंग द्वारा खमेर रूज शासन के बारे में लिखे एक संस्करण पर आधारित है।

एंजेलिना इसकी निर्देशक और निर्माता दोनों हैं। ऑस्कर के लिए नामांकित विदेशी भाषा फिल्म ‘द मिसिंग पिक्चर’ का निर्देशन कर चुके कंबोडियाई निर्माता-निर्देशक रिथी पैन्ह भी इसके निर्माता होंगे।

यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफिक्स के सदस्यों को 2016 के आखिर में उपलब्ध होगी और बड़े अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में भेजी जाएगी।

1975 में खमेर रूज शासन ने कंबोडिया की सत्ता संभाली। उस वक्त लौंग अंग महज पांच साल की थीं। खमेर रूज ने चार साल तक आतंक और जनसंहार मचाया, जिसमें करीब 20 लाख कंबोडियाई लोगों की जानें गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493