एंजेलिना जोली ने बेटियों संग की खिलौनों की खरीदारी

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री-निर्माता एंजेलिना जोली हाल ही में अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करती हुई नजर आईं।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, एंजेलिना जाहरा (12), शिलोह (11) और नौ साल की विवियन के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में एक खिलौने की दुकान पर देखी गईं।

जेली ने इस दौरान काले रंग की ढीली फ्रॉक पहन रखी थी और उसके ऊपर सलेटी रंग का जैकेट डाला हुआ था।

उन्होंने काले रंग का चश्मा, काले रंग की सैंडल और एक छोटा चमड़े का हैंडबैग ले रखा था।

अभिनेत्री और उसके उनके बच्चे बिल्ड-ए-बियर दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे थे।

इससे पहले एंजेलिना अपने बच्चों को नॉक्स और विवियन के जन्मदिन पर डिज्नीलैंड ले गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493