एंजेलिना रियल स्टेट एजेंट संग कर रहीं डेटिंग

लॉस एंजलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंजेलिना जोली कथित रूप से एक रियल स्टेट एजेंट के साथ डेटिंग कर रही हैं।

सूत्र ने ईऑनलाइन डॉट कॉम को बताया कि 42 वर्षीय जोली ने अपने दोस्तों को बताया कि वह डेट के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन ‘वह एक बूढ़े दिखने वाले हैंडसम पुरुष के साथ देखी गईं। वह पेशे से एक रियल स्टेट एजेंट है। वह न तो कोई सिलेबट्री है और न किसी तरह से हाई प्रोफाइल है।”

सूत्र ने कहा, “ब्रेड और एंजेलिना दोनों ही अपनी डेटिंग को लेकर संकोची हैं। एंजेलिना ब्रेड से अलग होने के बाद बहुत बुरी स्थिति में हैं। वक्त बिताने के लिए वह एक वयस्क के साथ हैं, जो उनकी मदद कर सके।”

जानकार सूत्र ने कहा, “लोग उन्हें फिर से साथ देखने की बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। ब्रेड और एंजेलिना के बीच चीजें काफी खराब हो चुकी हैं और वह बड़ी मुश्किल से एक कमरे में साथ रह सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493