‘एंटरटेनमेंट की रात’ में दिखेंगे यूसुफ, इरफान पठान

मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठान टेलीविजन धारावाहिक ‘एंटरटेनमेंट की रात’ की आगामी कड़ी में हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाई देंगे।

मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठान टेलीविजन धारावाहिक ‘एंटरटेनमेंट की रात’ की आगामी कड़ी में हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाई देंगे।

दोनों भाई गायिका बहनों नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ और मीका सिंह और दलेर मेहंदी के साथ-साथ दिखाई देंगे।

इरफान ने एक बयान में कहा, “यूसुफ और मैंने पूरी टीम के साथ ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के सेट पर धमाल मचाया। उन्होंने हमारा भव्य स्वागत किया और हमें बेहद सहज महसूस कराया। शो के सभी कलाकार बहुत प्रतिभाशाली हैं और शानदार काम कर रहे हैं।”

नेहा कक्कड़ ने कहा, “‘एंटरटेनमेंट की रात’ के सेट पर बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा है। सोनू और मैने पूरे शो में हर लम्हे का आनंद उठाया। मुझे खुशी है कि हमें शो पर बतौर गेस्ट आने का अवसर मिला।”

‘एंटरटेनमेंट की रात’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है। इसमें आदित्य नारायण, रघु राम, रवि दुबे, करण वाही और आशा नेगी सहित कई कलाकार शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493