मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। विदेशी कंपनियों के कुछ स्टील उत्पादों पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाए जाने का इस्पात उपयोगकर्ताओं ने स्वागत किया है। संगठन ने शनिवार को कहा कि एंटी डंपिंग व्यवस्था राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 का समर्थन करती है और यह कदम विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप है।
स्टील यूजर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निकुंज तूराखिया ने कहा, ” एंटी डंपिंग व्यवस्था राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 का समर्थन करती है और यह कदम विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप है।”
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि भारत ने चीन, जापान, कोरिया, रूस, ब्राजील और इंडोनेशिया से आयात किए जाने वाले मिश्रित या गैर-मिश्रित हॉट रोल्ड अलाय और नान अलाय स्टील पर रेट्रोस्पेक्टिव एंटी डंपिंग ड्यूटी (पूर्व प्रभाव से शुल्क) लगाया है, जो 8 अगस्त 2016 से पांच सालों के लिए प्रभावी है।
उन्होंने कहा, “भारतीय स्टील उद्योग इस अधिसूचना का स्वागत करती है। यह एंटी डंपिंग और एलाइड ड्यूटीज महानिदेशक (डीजीडीए) की विस्तृत जांच और 10 अप्रैल 2017 को की गई सिफारिशों के अनुरूप है।”
उन्होंने कहा कि पांच सालों तक दी गई सुरक्षा से भारतीय स्टील मिलों को दीर्घकालिक लाभ होगा, क्योंकि घरेलू उत्पादकों का सस्ते आयात से बचाव होगा।
dharmpath.com dharmpath