एंटी डोपिंग टेस्ट से गुजरे बार्सिलोना के 6 खिलाड़ी

बार्सिलोना, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के छह खिलाड़ी बुधवार को प्रशिक्षण के बाद एंटी डोपिंग टेस्ट से गुजरे। क्लब ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जेरार्ड पिके, सर्जियो बसक्वेट्स, आंद्रे इनिएस्ता, लियोनल मेसी, जेवियर माशेरानो और जोर्डी अल्बा एंटी डोपिंग टेस्ट से गुजरे।

स्पोर्ट्स एजेंसी फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन इन स्पोर्ट (एईपीएसएडी) ने देश के राष्ट्रीय खेल परिषद (सीएसडी) की जगह 2013 से ऐसे परीक्षण करने की जिम्मेदारी संभाली हुई है।

बार्सिलोना के कोच अर्नेस्टो वेलवेर्डे ने पहली टीम के सभी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ही बार्सिलोना बी टीम से जोकिन एजकिटा, मार्क क्यूक्यूरेला, विटिंहो, रुइज डी गारारेटा, कार्ल्स एलेना, जोस अर्नाइज और चोको लोजानो को भी प्रशिक्षण सत्र में बुलाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493