एंडरसन के साथ करार की कोशिश में वेस्ट हैम

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्ट हैम क्लब मिडफील्डर फेलिपे एंडरसन के साथ करार की कोशिश में है और इस क्रम में वह लाजियो क्लब के साथ चर्चा कर रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एंडरसन के साथ करार की रिकॉर्ड फीस चार करोड़ पाउंड बताई जा रही है।

वेस्ट हाम ने पहले ही जैक विल्शेरे और रेयान फ्रेडरिक्स के साथ करार कर लिया है। इसके अलावा, वह ईसा डियोप और लुकास्ज फाबियांस्की के लिए 2.9 करोड़ पाउंड खर्च करेगा।

इसके अलावा, लंदन स्थित वेस्ट हाम क्लब यूक्रेन के फारवर्ड एंड्री यारमोलेंको को बोरूसिया डार्टमंड से अपने क्लब में शामिल करने के लिए 1.7 करोड़ पाउंड का स्थानांतरण भी पूरा करेगा।

एंडरसन साल 2013 में ब्राजील के क्लब सांतोस से निकलकर लाजियो में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के लिए खेले गए 177 मैचों में 34 गोल दागे। इसके अलावा, वह रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493