लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता एंथनी होपकिंस का कहना है कि वह वास्तव में ‘ट्रांसफॉर्मर्स : द लास्ट नाइट’ के प्लॉट को समझ नहीं पाए थे।
लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता एंथनी होपकिंस का कहना है कि वह वास्तव में ‘ट्रांसफॉर्मर्स : द लास्ट नाइट’ के प्लॉट को समझ नहीं पाए थे।
79 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म श्रंखला में शामिल हुए हैं। इसमें वह एडमंड बर्टन का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने अपना जीवन मानवों के वंशजों के अध्ययन के लिए समर्पित कर दिया। अभिनेता का कहना है कि फिल्म के दौरान उन्होंने ‘कमाल का समय’ बिताया लेकिन वास्तव में वह इस फिल्म के ‘जटिल’ प्लॉट को लेकर निश्चित नहीं थे।
होपकिंस ने ‘इवेंट’ मैगजीन को बताया, “आप मुझसे इसके प्लॉट के बारे में पूछने नहीं जा रहे हैं क्योंकि यह बहुत जटिल है और इसमें पिछली चार फिल्मों की कहानियां भी शामिल हैं। मुझे स्वीकार करना होगा, मुझे काफी कुछ नहीं पता।”
उन्होंने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार एक उच्च शिक्षित इंसान का है। मैंने फिल्म निर्माण के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया। मार्क वाह्लबर्ग के साथ काम करना अद्भुत रहा।”
dharmpath.com dharmpath