‘एंपायर’ में दिखाई देंगी मारिया कैरी

लॉस एंजेलिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरी आगामी फिल्म ‘एंपायर’ के तीसरे सीक्वल में अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यहां बेवर्ली हिल्स के बेवर्ली हिल्टन में टेलीविजन क्रिटिक्स एसोसिएशन प्रेस टूर पर सोमवार को इसका ऐलान किया गया।

मारिया कैरी किट्टी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। ‘एंपायर’ में वह जमाल लेओन संग एक नए गीत पर थिरकते नजर आएंगी।

वहीं तीसरे सत्र में टेय डिग्स, सिएरा मैक्लेन, फ्रेंच मोंटाना और बर्डमैन जैसे अन्य कलाकार अतिथि भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘एंपायर’ में लंबे समय से कैरी के काम करने को लेकर चर्चा है। इसका प्रसारण भारत में जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493