एआईआईबी के लिए करार की शर्ते तय

सिंगापुर, 22 मई (आईएएनएस)। एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के संस्थापक सदस्यों ने सिंगापुर में तीन दिनों की बैठक में बैंक के लिए करार की शर्ते तय कर ली। यह जानकारी चीन के वित्त मंत्रालय से शुक्रवार को जारी बयान से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बैंक की स्थापना को लेकर मुख्य वार्ताकारों की बैठक बुधवार से शुक्रवार तक चली। बंद कमरे में हुई बैठक की सह-अध्यक्षता चीन के वित्त मंत्रालय के उप मंत्री और मुख्य वार्ताकारों की बैठक के स्थायी अध्यक्ष शी याओबिन तथा सिंगापुर के वित्त मंत्रालय के उपसचिव यी पिंग यी ने की।

एआईआईबी स्थापना पर बहुपक्षीय अंतरिम सचिवालय के महासचिव जिन लिकुन ने बैठक में बैंक की स्थापना की दिशा में हुए विकास की जानकारी दी।

बीजिंग में अक्टूबर 2014 में एआईआईबी की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद मुख्य वार्ताकारों ने अब तक पांच दौर की बैठक कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि वार्ता की शर्तो का मसौदा हस्ताक्षर किए जाने के लिए जून के अंत तक तैयार हो जाएगी और इस साल के आखिर तक एआईआईबी काम करना शुरू कर देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493