नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को अखिल मणिपुर फुटबाल संघ के पूर्व महासचिव रंजीत रॉय के निधन पर शोक जाहिर किया।
रॉय का शनिवार को ही निधन हो गया। रॉय एआईएफएफ की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे थे। उन्होंने मणिपुर में एएफसी के विजन एशिया प्रोग्राम को लागू किया था।
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने एक बयान जारी कर रॉय के निधन पर शोक जाहिर किया। दास ने रॉय को एक कुशल और समर्थ खेल प्रशासक करार दिया।
dharmpath.com dharmpath