नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने पर कोलकाता के दो दिग्गज क्लबों मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ शनिवार को हुई बैठक में कोई परिणाम न निकलने के कारण यह दोनों क्लब सोमवार को एक बार फिर बोर्ड के साथ बैठक करेंगे।
ये दोनों क्लब इस समय आई-लीग में खेलते हैं। आईएसएल में खेलने के लिए दोनों की क्लबों ने एआईएफएफ के सामने कुछ शर्ते रखी हैं।
इन दोनों क्लबों ने मांग की है कि आईएसएल की फ्रेंचाइजी फीस को घटाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया जाए।
एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शनिवार को हुई बैठक में कोई परिणाम नहीं निकल सका।
उन्होंने कहा, “आज कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।”
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दोनों कोलकाता को अपना घरेलू मैदान बनाने की बात पर अड़े हुए हैं जो इस समय आईएसएल में खेल रही एटलेटिको दे कोलकाता की टीम का घरेलू मैदान है।
क्लब के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बैठक के दौरान काफी उत्तेजना थी। अगर हमारी मांगें नहीं मांगी गईं तो हम झुकेंगे नहीं।”
पश्चिम बंगाल की फुटबाल संस्था इंडियन फुटबाल संघ (आईएफए) के सचिव उत्पल गांगुली ने कहा, “कुछ विकल्पों पर चर्चा हुई है। हम इस पर विस्तार से बात करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath