एआईएफडब्ल्यू स्प्रिंग-समर फैशन वीक 11 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) के स्प्रिंग-समर संस्करण 2018 का आयोजन यहां एनएसआईसी मैदान पर 11-15 अक्टूबर तक होगा। भारतीय फैशन डिजाइन परिषद (एफडीसीआई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

देश की सर्वोच्च फैशन इकाई एफडीसीआई राजधानी में एआईएफडब्ल्यू को साल में दो बार आयोजित करती है।

एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि एआईएफडब्ल्यू स्प्रिंग-समर (2018) नए विचारों को प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा, “हम कई दिलचस्प रुझानों, सोचने के एक नए तरीके के साथ ही कला के प्रति सतत प्रतिबद्धता को पेश करने की उम्मीद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493