कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत को डेविस कप के अपने अगले मुकाबले के लिए पाकिस्तान का दौरा करना पड़ेगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को हालांकि भरोसा है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद भी भारत को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का दौरा करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत को डेविस कप के अपने अगले मुकाबले के लिए पाकिस्तान का दौरा करना पड़ेगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को हालांकि भरोसा है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद भी भारत को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का दौरा करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
दोनों टीमों के बीच सितंबर में मुकाबला खेला जाएगा। भारत की मौजूदा राजनीतिक पॉलिसी टीमों को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं देती है।
एआईटीए के महासचिव हिरोनमोय चटर्जी ने आईएएनएस से कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमें पाकिस्तान जाने में कोई अड़चन नहीं आएगी। हमें ड्रॉ के मुताबिक उनके घर में खेलना है। अगर हम वहां जा नहीं सकते दो हमें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।”
इस मुकाबले का विजेता वर्ल्ड ग्रुप क्वालीफायर्स में जाएगा।
चटर्जी ने हाल ही में भुवनेश्वर में हुए हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान टीम के शामिल होने की बात कहते हुए कहा, “पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर में आई थी औ इसी तरह हम उनके देश का दौरा करेंगे।”
चटर्जी से जब कहा गया कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी थी? इस पर चटर्जी ने कहा, “क्रिकेट ओलम्पिक खेलों में शामिल नहीं है। टेनिस ओलम्पिक में शामिल है और यह टेनिस का विश्व कप है। आईटीएफ (अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ) ने इस स्थल का फैसला किया है और हमें ड्रॉ में पाकिस्तान के साथ खेलना है। हम जाएंगे।”
अभी तक भारत की डेविस कप टीम मार्च-1964 के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है। वह मैच लाहौर में हुआ था और भारत ने 4-0 से जीत हासिल की थी।
उन्होंने कहा, “अगर भारत को प्रतिबंधित कर दिया जाता है तो यह हमारे लिए वर्ल्ड ग्रुप में वापसी करना मुश्किल होगा। हमारे पाकिस्तान टेनिस महासंघ के साथ अच्छे संबंध हैं और हमें वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है।”
पिछले सप्ताह भारत को वर्ल्ड ग्रुप क्वालीफायर में कलकत्ता साउथ क्लब में खेले गए मुकाबले में इटली ने 3-1 से हराया था।
चटर्जी ने कहा कि मैच किस कोर्स पर खेला जाएगा इसका फैसला 25 जून को पाकिस्तान करेगा और भारत को नामांकन भेजेगा। इसके बाद एआईटीए वीजा का इंतजाम करेगा।
इस मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें मुंबई में भिड़ी थीं। तब भारत ने 3-2 से जीत हासिल की थी।
टीम के कोच जीशान अली ने कहा, “यह हमारे लिए अच्छा ड्रॉ है। हमें विश्वास है कि हम मजबूत टीम हैं। प्रजनेश एटीपी चैलैंजर्स में अच्छा कर रहा है और युकी भांबरी भी चोट से उबर रहे हैं। रामकुमार रामनाथन से उम्मीद की जाएगी कि वह अपनी फॉर्म को जारी रखें। हमारे पास तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो रैंकिंग में शीर्ष-150 में हैं जो भारतीय टेनिस में लंबे समय से नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath