एआई से खुदरा क्षेत्र को 340 अरब डॉलर की बचत संभव

पेरिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल से खुदरा कंपनियों को लागत में करीब 340 अरब डॉलर की बचत हो सकती है, जो अपनी मौजूदा तैनाती के दायरे को बढ़ाने और विस्तार करने में सक्षम हैं। प्रमुख फ्रांसीसी प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करनेवाली कैपजेमिनी के एक नए वैश्विक अध्ययन में यह जानकारी मिली है।

हालांकि, अभी तक केवल एक फीसदी खुदरा विक्रेताओं ने इस स्तर की तैनाती हासिल की है। यह जानकारी “खुदरा सुपरस्टार का निर्माण : विभिन्न प्रणालियों में एआई के इस्तेमाल से कैसे अरबों डॉलर के अवसर मिलेंगे” नामक अध्ययन से मिली है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिकांश खुदरा विक्रेता अपने एआई प्रयासों को बिक्री और विपणन पर केंद्रित कर रहे हैं, जबकि एआई का उपयोग समूची मूल्य श्रंखला में करने का व्यापक अवसर उपलब्ध है।

कैपजेमिनी के उपाध्यक्ष (वैश्विक उपभोक्ता उत्पाद और खुदरा क्षेत्र) कीज जैकब ने बताया, “हमारे शोध से पता चलता है कि लागत, डेटा और आरओआई (निवेश पर वापसी) को प्राथमिकता देने वाले संगठनों में एक स्पष्ट असंतुलन दिखता है। जब वे एआई की तैनाती करते हैं, तो इसमें ग्राहक की फ्रिक बहुत कम कंपनियां करती हैं।”

जैकब ने कहा, “इन दोनों कारकों को लंबे समय तक एआई के विकास के बराबर वजन देने की जरूरत है, क्योंकि तभी संपूर्ण लाभ मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493