नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे होंडा के राइडर राजीव सेथू चेन्नई में होने वाले एशियन रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के चौथे राउंड के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं।
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे होंडा के राइडर राजीव सेथू चेन्नई में होने वाले एशियन रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के चौथे राउंड के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं।
राजीव 2017 में उपविजेता रहे थे। वह कलाई की चोट के बाद से लगातार रेसिंग से जुड़े हुए हैं और अब उनकी नजरें चौथे राउंड में होने वाले रेस में शीर्ष स्थान हासिल करना है।
एआरआरसी के चौथे राउंड की शुरुआत चेन्नई में नए सिरे से तैयार मद्रास मोटर रेस ट्रैक (एमएमआरटी) पर तीन से पांच अगस्त तक होगी। इसमें आठ देशों के कुल 64 बाइकर्स भाग ले रहे हैं।
राजीव ने एआरआरसी के चौथे राउंड की रेस को लेकर आईएएनएस से फोन पर कहा, “इस रेस के लिए मैं मानसिक और शारीरिक रूप से 100 प्रतिशत तैयार हूं। पिछले कई रेसों में हिस्सा लेने के बाद अब इसे लेकर मेरा आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।”
रेसिंग की दुनिया में नए राजीव ने इससे पहले होंडा टीम के अपने साथी अनीश शेट्टी के साथ मिलकर एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (एआरसीसी) की रेस-2 में भाग लिया था जहां उन्होंने 33 राइडरों के बीच 8 लेप के रेस में शीर्ष-25 में जगह बनाई थी। वह सात पॉजिशन की बढ़त लेकर 24वें पॉजिशन पर रहे थे।
होंडर राइडर ने रेस-2 के अपने प्रदर्शन को लेकर कहा, “उस रेस में मेरे पास कम अनुभव था। इसके बावजूद मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। लेकिन अब मेरे पास अनुभव भी है और मैं अब पहले से कहीं ज्यादा तैयार हूं।”
एमएमआरटी पर ही एआआरसी के चौथे राउंड के अलावा दो अन्य रेसों का भी आयोजन भी होंगे। इनमें पहला एएमएससी द्वारा आयोजित इदेमित्सु होंजा इंडिया टैलेंट कप (सीबीआर 250, ओपन) तथा दूसरा टीवीएस वन-मेक चैम्पियनशिप (ओपन, अपाचे आर310) है।
उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत से चेन्नई के लिए मेरा आत्म्विश्ववास बढ़ा है। नई बाइक (सीबीआर 250 आरआर) के साथ रेस में उतरना, एक अलग ही अहसास होगा। घरेलू दर्शकों के सामने जीत के लिए मैं अपना सबकुछ झौंकना चाहता हूं।”
एआआरसी रेस इससे पहले थाईलैंड, आस्ट्रेलिया और जापान में आयोजित हो चुके हैं। राजीव एआरआसी के चौथे राउंड में 80 सीसी बाइक्स के साथ उतरेंगे।
राजीव ने रेस की तैयारियों को बारे में पूछे जाने पर कहा, “एआरआरसी के चौथे राउंड के मैंने जापान से लौटने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसे रसों में शीर्ष पर आने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और मैं भी ऐसा ही कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मेहनत शारीरिक रूप का एक हिस्सा है, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए मैं मानसिक रूप से भी तैयार हूं। मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी तैयारियों पर है क्योंकि 64 राइडरों के बीच खुद को आगे निकालना एक बड़ी चुनौती है और मैं इसके लिए तैयार हूं।”
dharmpath.com dharmpath