एआरसीसी में पहली बार भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं : अनीश शेट्टी (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल मोरटसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले होंडा के राइडर्स अनीश शेट्टी चेन्नई में होने वाले एशियन रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरसीसी) के चौथे राउंड को लेकर काफी उत्साहित हैं।

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल मोरटसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले होंडा के राइडर्स अनीश शेट्टी चेन्नई में होने वाले एशियन रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरसीसी) के चौथे राउंड को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अनीश ने नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रो स्टॉक 165 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वह 19:28.918 मिनट का समय निकाल कर पहले पायदान पर रहे थे।

अनीश चेन्नई में तीन से पांच अगस्त तक होने जा रहे एआरसीसी के चौथे राउंड में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। रेस में आठ देशों के कुल 64 बाइकर्स भाग ले रहे हैं। भारत से अनीश के अलावा राजीव सेथू दूसरे ड्राइवर हैं, जो इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अनीश और राजीव दोनों होंडा के ड्राइवर हैं।

अनीश ने रेस के पूर्व आईएएनएस से फोन पर कहा, “निश्चित रूप से, नेशनल मोरटसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप के बाद मैं पहली बार एआरसीसी में भाग लेने जा रहा हूं और इसे लेकर काफी बहुत उत्साहित हूं। मैंने इसके लिए काफी अच्छी तैयारी की है और जापान से लौटने के बाद ही इस रेस की तैयारियों में लग गया था। मुझे लगता है कि नेशनल चैम्पियनशिप में मेरे प्रदर्शन के बाद इस रेस के लिए मेरा मनोबल काफी ऊंचा है।”

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इस रेस में पहला स्थान हासिल करना है और इसको लेकर वह पूरी तरह से सकारात्मक हैं।

अनीश ने अपनी तैयारियों के बारे में पूछे जाने कहा, “एआरसीसी के लिए हमने चेन्नई में पांच दिन और बेंगलुरु में पांच का अभ्यास किया है ताकि इसमें शुरू ही इसमें बढ़त कायम कर सकें। इस चैम्पियनशिप के लिए मैं पिछले 15-20 दिन से इसकी तैयारियों में जुटा हूं। इसमें मेरा केवल एक ही लक्ष्य है और वह शुरू से ही रेस में बढ़त कायम करना।”

अनीश ने माना कि ऐसा करना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इसमें कई अच्छे राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। अनीश ने कहा, “दुनिया भर के चालकों से मुझे कड़ी चुनौती मिलेगी। लेकिन मैं सकारात्मक हूं और किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

अनीश इससे पहले एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (एआरसीसी) की रेस-2 में शीर्ष-25 में जगह बनाने में सफल रहे थे। उन्होंने रेस के दौरान अपना लय और गति कायम रखते हुए तथा 33 राइडरों के बीच 8 लेप के रेस में शीर्ष-25 में जगह बनाई थी।

होंडा के ड्राइवर ने कहा कि रेस-2 से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और उनका यह अनुभव चेन्नई में काम आएगा।

यह पूछने पर कि इस रेस से आप अन्य भारतीय रेसरों के लिए एक आदर्श बनने जा रहे हैं, अनीश ने कहा, “ऐसा नहीं है। हां, अगर वे रेसिंग में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मैं उन्हें रेसिंग से संबंधित हर तरीके के टिप्स देने के तैयार हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं किसी के लिए आदर्श नहीं हूं। मैं भारत में रेसिंग का बस एक उदाहरण बनना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “भारतीयों में रेसिंग को लेकर काफी जोश और जुनून है। सिर्फ जोश और जुनून ही नहीं, बल्कि इनमें काफी प्रतिभाएं भी हैं। जिस तरह से होण्डा भारतीयों को अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका दे रहा है। उसी तरह ही अन्य कंपनियों को भी इन्हें सही मंच प्रदान करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493