एएआई ने 49 गैर मैट्रो हवाईअड्डों का विकास किया : मंत्री

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि सरकारी कंपनी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अब तक 49 गैर-मैट्रो हवाईअड्डों का विकास किया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा के मुताबिक, एएआई ने 63 गैर-मेट्रो हवाईअड्डों को विकास के लिए चुना है। एएआई ने अब तक 49 हवाईअड्डों पर विकास कार्य पूरा किया है।

राज्यसभा में मंत्री ने एक लिखित जवाब में कहा, “एएआई ने शुरू में विकास के लिए 35 गैर-मेट्रो हवाईअड्डे चुने थे और बाद में 28 और गैर-मेट्रो हवाईअड्डे चुने।”

उन्होंने कहा, “इनमें से एएआई ने अब तक 49 का विकास किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493