एएनओसी आयोग के उपाध्यक्ष चुने गए रामचंद्रन

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों के संघ (एएनओसी) की अंतर्राष्ट्रीय संबंध आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। आईओए ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

एएनओसी के अध्यक्ष शेख अहमद अल-फहद अल-सबह की ओर से मंगलवार को रामचंद्रन के लिए जारी एक चिट्ठी में कहा गया है कि एएनओसी ने 13 मार्च को इस नियुक्ति के संबंध में फैसला किया।

उन्होंने कहा, “मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि एएनओसी के अध्यक्ष के तौर पर तथा एएनओसी के उपाध्यक्षों के साथ सलाह-मशविरा कर हमने 13 मार्च को अपको (रामचंद्रन) एएनओसी के अंतर्राष्ट्रीय संबंध आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया।”

अल-सबह ने चिट्ठी में आगे कहा, “यह नियुक्ति 2015 के लिए है तथा हम बसंत के बाद सभी आयोग के अध्यक्षों से विचार-विमर्श कर आयोग/कार्यकारी दल की पहली बैठक करने पर विचार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493