अबु धाबी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एएफसी एशियन कप के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को मात दे सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में मेजबान देश का सामना कतर से होगा, जिसने दक्षिण कोरिया को अन्य क्वार्टर फाइनल में मात दी।
यूएई ने शुक्रवार रात खेले गए मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए दूसरे हाफ में अली अहमद माबखाउत ने गोल किया। यह अहमद का इस टूर्नामेंट में चौथा गोल था।
सेमीफाइनल में उसका सामना कतर से होगा। कतर ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात दे अंतिम-4 में जगह बनाई है।
एक अन्य सेमीफाइनल में ईरान का सामना सोमवार को जापान से होगा।
dharmpath.com dharmpath