एएफसी एशियन कप : वियतनाम को 2-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा ईरान

अबू धाबी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान ने यहां जारी एएफसी एशियन कप के ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच को वियतनाम को हराकर नॉकआउट राउंड में जगह पक्की कर ली है।

ईरान ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम को 2-0 से शिकस्त दी।

फारवर्ड खिलाड़ी सरदार अजमोउन ने ईरान के लिए मैच का पहला गोल 38वें मिनट में 18 गज के बॉक्स के अंदर से हेडर के जरिए किया।

ईरान की टीम ने बढ़त बनाने के बाद दूसरे हाफ में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा। 51वें मिनट में अजमोउन ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और बाएं पैर से बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इस जीत के बाद ईरान तालिका में छह अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है जबकि वियतनाम तीसरे और यमन चौथे स्थान पर काबिज है। अंतिम दो पायदान पर मौजूद टीमों ने एक भी अंक अर्जित नहीं किया है और गोल अंतर के आधार पर वियतनाम बेहतर स्थिति में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493