बेंगलुरु, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु एफसी का सामना एएफसी कप दक्षिण एशियाई जोन के प्रीलिमिनिएरी राउंड क्वालीफायर में भूटान के क्लब ट्रांसपोर्ट युनाइटेड एफसी से होगा।
दोनों टीमो के बीच दो चरण में मुकाबले खेले जाएंगे।
बेंगलुरु एफसी और ट्रांसपोर्ट युनाइटेड एफसी के बीच पहले चरण का मैच अगले साल 23 जनवरी को चंगलीमिथन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम थिम्पू में स्थित है।
इसके बाद, दूसरे चरण का मैच 30 जनवरी, 2018 को कांतीरावा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath