एएफसी कप : बागान ने वालेंसिया को ड्रॉ पर रोका

माले (मालदीव), 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल क्लब मोहन बागान ने एएफसी कप प्लेऑफ में मालदीवीयन क्लब वालेंसिया को मंगलवार को ड्रॉ पर रोक दिया।

डार्ले डफी ने बागान को मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर 1-0 से आगे कर दिया था लेकिन गॉडफ्रे ने 72वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

शुरुआत में ही प्रबीर दास ने शानदार खेल दिखाते हुए गेंद डफी को पास की जिन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में डाल बागान का खाता खोला।

दूसरे हाफ में भारतीय क्लब के पास बढ़त लेने का मौका आया। इस हाफ के दसवें मिनट में बलवंत ने रायनेर फर्नांडेस के क्रॉस पास पर हैडर मारा लेकिन वह गोलपोस्ट के ऊपर से चला गया।

कुछ देर बाद वालेंसिया ने स्कोर बराबरी कर ली थी। बागान के पास एक मौका था लेकिन ओमु़डु ने शुभाशीष बोस से गेंद छीन कर उन्हें टीम के लिए दूसरा गोल नहीं दागने दिया।

एएफसी कप के इस मैच का दूसरा चरण कोलकाता के रबींद्र सरोवर स्टेडियम में अगले मंगलवार को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493