एएफसी कप : मोहन बागान ने कोलंबो एफसी को 2-1 से हराया

कोलम्बो, 31 जनवरी (आईएएनएस)। शहनाज सिंह के दूसरे गोल की बदौलत भारतीय फुटबाल क्लब मोहन बागान ने एएफसी कप में मंगलवार को श्रीलंका के फुटबाल क्लब कोलंबो एफसी के मै के पहले चरण में 2-1 से जीत दर्ज की है।

मिडफील्डर कीन लुइस ने मोहन बागान को 13वें मिनट में गोल कर बढ़त दिला दी थी। कोलंबो ने 30वें मिनट में अफीज ओलोफिन ने बराबरी का गोल दागा। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था।

दूसरे हाफ में मोहन बागान की आक्रामण पंक्ति सही समय पर सक्रियता दिखाई और इसका इनाम उसे 70वें मिनट में गोल के रूप में मिला। शहनाज द्वारा किया गया यह गोल मोहन बागान के लिए विजयी गोल साबित हुआ।

भारतीय क्लब इस मुकाबले के दूसरे चरण में पंसदीदा टीम के तौर पर उतरेगा। मुकाबले का दूसरा चरण सात फरवरी को कोलकाता के रवींद्र सरोवर स्टेडियम में खेला जाएगा।

मोहन बागान ने मैच की अच्छी शुरुआत की। टीम की आक्रामक पंक्ति ने गोल करने के कई मौके बनाए और इसका उसे गोल के रूप में फायदा भी मिला। स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर लुइस ने प्रबीर दास के पास को लिया और दाईं ओर से उसे गोलपोस्ट की दिशा दिखाई। दास ने जब लुइस को गेंद पास की तब वह खाली खड़े थे। गोल के बाद मोहन बागन की टीम ने राहत की सांस ली।

लेकिन इसी बीच बढ़त के साथ उसके खेल में ढ़ीलापन आया जिसने मेजबानों को वापसी का मौका दिया।

ओलफिन ने पेनाल्टी बॉक्स से न्यून कोण का शॉट मार मोहन बागान के गोलकीपर शिल्टन पॉल को छकाते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

बराबरी के गोल से मोहन बागन की टीम सकते में थी। उन्हें वापसी के दो मौके मिले थे लेकिन दास दोनों मौकों को भुना नहीं पाए।

कोलंबो की टीम दूसरे हाफ में पहले से ज्यादा उत्साह के साथ उतरी थी। इस हाफ में उन्होंने गेंद को ज्यादातर समय अपने पास रखा। बागान की रक्षापंक्ति ने हालांकि उनके कई प्रयासों को नाकाम किया।

इसी बीच भारतीय क्लब ने मौका बनाया। फुल बैक शौविक घोष ने शहनाज को शानदार पास दिया। शहनाज ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और मोहन बागान के लिए विजयी गोल दागा। इसके बाद कोलंबों ने भी वापसी की कोशिश की लेकिन उसके प्रयास सार्थक नहीं हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493