एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे बालीवुड सितारे

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माता एकता कपूर की ओर से आयोजित दिवाली पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई हस्तियों ने शिकरत की।

मंगलवार रात आयोजित इस पार्टी में श्रद्धा कपूर, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी, नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी, मोना सिंह, शबाना आजमी, तुशार कपूर, सोफी चौधरी, करिश्मा तन्ना, टीना अहूजा, उर्वशी ढोलकिया, नुसरत भरूचा, करण जौहर, कायरा आडवाणी, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शबीर अहलुवालिया, कांची कौल और रोहित रेड्डी भी शामिल हुए।

तस्वीरों में, मौनी गांगुली को रंगीन लहंगा चोली पहने हुए देखा गया जबकि क्रिस्टल डिसूजा हरे रंग की गाउन पहने हुए थी।

पार्टी में हिमांश कोहली और नेहा कक्कर भी मौजूद थे। इसके अलावा नेहा धुपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पहुंची थीं।

‘दिलवाले’ फिल्म की अभिनेत्री कृति सैनन एक लाल पोशाक में पार्टी में पहुंची। वहीं, वरुण धवन के पिता और लोकप्रिय निर्देशक डेविड धवन ने भी पार्टी में शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493