एकता कपूर ने बदला टीवी शो का नाम

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर राज करने वाली निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अपने नए टीवी कार्यक्रम ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ का शीर्षक बदल कर ‘इतना करो ना प्यार मुझे..ये कैसा अनुरोध’ कर दिया है। एकता ने आध्यात्मिक और अंकविद्या कारणों से यह फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, एकता ने हाल ही में अमृतसर का दौरा कर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। वहां से वापस आने के बाद एकता ने सोनी इंटरटेनमेंट पर प्रसारित किए जाने वाले शो ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ शीर्षक में ‘ये कैसा अनुरोध’ टैगलाइन जोड़ने का फैसला किया।

इस शो में आने वाले ट्रैक को ध्यान में रखते हुए भी यह कदम उठाया गया है। शो में अभिनेता रोनित रॉय और अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी अलग रह रहे दंपत्ति का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493