एकल होना पुनर्जन्म जैसा : फ्रीडा पिंटो

लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो का कहना है कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं और एकल होना उनके लिए पुनर्जन्म जैसा है।

पिंटो अभिनेता देव पटेल को सात साल तक डेट कर चुकी हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ ने पिंटो के हवाले से बताया, “पहली बार मैं खुद से प्यार करने और खुद की देखभाल करने के बारे में समझ पाई हूं। मैं अकेली हूं, खुश हूं और काम में व्यस्त हूं। मैं काफी समय से किसी को डेट नहीं कर रही हूं और मेरे लिए यह पुनर्जन्म जैसा है।”

उन्होंने कहा, “आप किसी के साथ हो सकते हैं और यह आपके विकास में मददगार हो सकता है। देव और मैं जब साथ थे, कुछ ऐसा ही था। देव के साथ सात साल बहुत प्रभावशाली रहे, लेकिन अब मैं अकेली हूं और अन्य चीजों के बारे में सोचना शुरू कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493