कोलकाता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) खिताब जीतने वाली एटलेटिको डी कोलकाता (एकेटी) ने बेंगलुरू एफसी के पूर्व कोच एश्ले वेस्टवुड को आगामी सीजन के लिए अपना तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है।
एकेटी के सहमालिक संजीव गोयनका ने एक बयान में वेस्टवुड को स्वागत किया। गोयनका ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अपने अनुभव से वेस्टवुड टीम को फायदा पहुंचाएंगे।
एकेटी ने आगामी सीजन के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू की है और गोयनका को उम्मीद है कि वेस्टवुड का अनुभव इस दिशा में उसके लिए लाभदायक साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath