एके-47, पिस्तौल बरामद, डेरा अनुयायियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज

चंडीगढ़, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने डेरा अनुयायियों के दो वाहनों से एक एके-47, पांच पिस्तौलें और अन्य हथियार बरामद किए हैं। उन पर देशद्रोह का दो मामला दर्ज किया गया है, जिसमें विवादास्पद धर्मगुरु और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह का निजी अंगरक्षक भी शामिल है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य सचिव डी. एस. धेसी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पंचकूला की एक अदालत में अपराधी सिद्ध होने के बाद धर्मगुरु को हिरासत में लेने के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से की गई बदसलूकी मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि दो वाहनों से एक एके-47, एक माउजर, पांच पिस्तौल और दो राइफलें जब्त की गई हैं जो डेरा प्रमुख के सिरसा से पंचकूला की अदालत तक आए काफिले में शामिल थी।

पुलिस महानिदेशक बी. एस. संधू के बाद धेसी ने कहा कि पंचकूला में हुई हिंसा में 28 लोग मारे गए, जिनमें से सभी डेरा अनुयायी हैं।

उन्होंने कहा, “हम हिंसा में मारे गए 28 लोगों की पहचान कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पंचकूला समेत राज्य के किसी भी हिस्से में शनिवार को किसी हिंसा की घटना की सूचना नहीं है।

धेसी ने इससे इनकार किया कि रोहतक जेल में दोषसिद्ध अपराधी डेरा प्रमुख को कोई विशेष सुविधा दी जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493