एकॉन ने मीगा के साथ स्टेज पर गाया ‘अली अली’

पुणे, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लोकप्रिय गायक एकॉन एक निजी समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत में थे। इस दौरान मशहूर फैशन डिजाइनर नीता लूला ने उनके लिए एक जैकेट भी डिजाइन की।

एकॉन ने इस समारोह में मीका के साथ उनका आगामी गाना ‘अली अली’ गाया।

एकॉन पुणे में एक निजी समारोह में शरीक हुए थे, जिसमें मीका और अभिनेता राम चरण भी थे।

मीका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “पुणे में बाला के जन्मदिन में शामिल होना बेहतरीन रहा। एकॉन और राम चरण भी साथ थे। जन्मदिन मुबारक हो बाला भाई। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे। आप दीर्घायु हों और स्टेज पर मेरे साथ मेरा नया गाना ‘अली, अली’ गाने के लिए एकॉन को विशेष धन्यवाद।”

मीका ने एकॉन के साथ स्टेज की अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493