नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अन्य प्रमुख बैंकों का अनुसरण करते हुए देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने गुरुवार को होम लोन की दरों में 30 आधार अंकों की कटौती की, ताकि किफायती मकानों को बढ़ावा दिया जा सके।

बैंक ने यहां एक बयान में कहा, “किफायती आवास ऋण की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने होम लोन की दरें घटाई हैं। इसके तहत वेतनभोगी लोगों के लिए 30 लाख के ऋण पर ब्याज की दर 8.35 फीसदी होगी, जो उद्योग में सबसे कम है।”
बैंक ने बताया कि स्वनियोजित लोगों के लिए 30 लाख रुपये के कर्ज पर ब्याज की दर 8.40 फीसदी होगा। दरों मे यह बदलाव 16 मई से लागू होगा।
dharmpath.com dharmpath