‘एक्स एक्स एक्स..’ का ट्रेलर भारत में 4 भाषाओं में रिलीज

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ का ट्रेलर भारतीय दर्शकों के लिए चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया।

फिल्म निर्माताओं की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, ट्रेलर दीपिका पर केंद्रित है। इसे भारतीय दर्शकों के लिए बनाया गया है।

आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में दीपिका पादुकोण, सेरेना उंगर नाम के किरदार में हैं और विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं।

ट्रेलर दीपिका की साहसी अवतार की झलक देता है। ट्रेलर में विन डीजल की अपेक्षा दीपिका ज्यादा नजर आई हैं, जबकि पूरी दुनिया में विन डीजल के ज्यादा प्रशंसक हैं।

ट्रेलर में दीपिका को महत्व देने का एक और कारण यह भी है कि इसे हॉलीवुड लहजे में नहीं बनाया गया है।

इसे डी जे कारुसो ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 2002 में आई ‘एक्स एक्स एक्स’ और 2005 में आई ‘एक्स एक्स एक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन’ की सीक्वल है। फिल्म में रूबी रोज, सैम्यूल एल जैक्शन, डॉनी येन और टोनी जा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म जनवरी, 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493