एक अरब 17 करोड़ 16 लाख रुपये की योजनाएँ प्रस्तावित (सिंहस्थ-2016)

r parasuramमुख्य सचिव श्री आर.परशुराम के समक्ष महेश्वर में प्रजेन्टेशन

मुख्य सचिव श्री आर.परशुराम को इंदौर संभाग के खरगोन जिले के महेश्वर में वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक में सिंहस्थ-2016 के लिये खरगोन जिले के चार नगर महेश्वर, मण्डलेश्वर, बड़वाह तथा सनावद के लिये एक अरब 17 करोड़ 15 लाख 98 हजार रुपये की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा दी गयी। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह, इंदौर कमिश्नर श्री संजय दुबे तथा खरगोन कलेक्टर डॉ. नवनीत कोठारी ने यह जानकारी दी।

खरगोन जिले के चार नगर में सिंहस्थ-2016 को ध्यान में रखते हुए जो कार्य किये जाने हैं उनमें घाट निर्माण, महेश्वर नदी पर झूला पुल का निर्माण, धर्मशाला निर्माण, मन्दिरों एवं छत्रियों का जीर्णोद्धार, किले की दीवार की मरम्मत, नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ओंकारेश्वर एवं धामनोद से आने वाले यात्रियों के लिये बायपास का निर्माण, अस्थायी बस स्टेण्ड, घाटों पर प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था, चलित शौचालयों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाना जैसे कार्य किये जायेंगे।

प्रस्तावित एक अरब 17 करोड़ 15 लाख 98 हजार रुपये में से महेश्वर नगर में 61 करोड़ 15 लाख 98 हजार, मण्डलेश्वर नगर में 32 करोड़ 25 लाख, बड़वाह नगर में 20 करोड़ 25 लाख तथा सनावद नगर में 3 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493