एक और ‘अनबिलीवेबल टूर’ पर निकलेंगे वीर दास

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता वीर दास एक बार फिर स्टैंड अप कामेडी ‘द अनबिलीवेबलटूर’ पेश करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम ‘पायजामा महोत्सव’ के बाद जून से शुरू होगा।

वीर दास दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोच्चि सहित देश भर के आठ शहरों में यह शो पेश करेंगे। शुरुआत मुंबई में 18 जून से होगी।

वीर ने बताया, “पिछली बार हमने अनबिलीवेबल टूर कर रिकॉर्ड तोड़ा और इतिहास बनाया। तब भी बहुत से लोगों को यह देखने को नहीं मिला था। यह टूर ऐसे ही लोगों के लिए है।”

गौरतलब है कि वीर के इस टूर के पहले संस्करण में भारत में किसी हास्य यात्रा के लिए सबके अधिक टिकट बिके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493