एक जैसे किरदार नहीं चाहतीं अदिति

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि फिल्म उद्योग में वह खुद को एक जैसे भूमिका निभाने हुए नहीं देख सकती।

अदिति ने आईएएनएस से कहा, “मैं फिल्मों और इस उद्योग के बारे में नहीं जानती क्योंकि मैं यहां बड़ी नहीं हुई हूं, लेकिन अभिनेत्री के रूप में, मैं खुद को एक जैसे किरदार निभाने की अनुमति कभी नहीं दूंगी क्योंकि यह बहुत उबाऊ है।”

उन्होंने कहा, “लोग अच्छी कहानी, अच्छा किरदार चाहते हैं। अलग-अलग भूमिका निभाना मजेदार और उत्साहजनक है। मेरे लिए सिनेमा अलग-अलग कहानी दिखाने वाला है।”

मणिरत्नम की फिल्म के साथ वापसी कर रहीं अदिति का कहना है कि उनके साथ काम का सपना सच हो गया है।

उन्होंने कहा, “मैं मणिरत्नम के साथ फिल्म कर रही हूं। मैं बचपन में उनकी फिल्में देखकर सोचती थी कि किसी दिन उनके साथ काम करूं। इसलिए यह सपना सच होने जैसा है।”

मणिरत्नम की ‘कातरू वेलियीदई’ में कार्थी और अदिति साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493