एक दिन के बाद फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल का भाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में नौ पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.25 रुपये, 73.32 रुपये, 76.86 रुपये और 73.95 रुपये प्रति लीटर हो गए। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में नई वृद्धि के बाद क्रमश: 66.29 रुपये, 68.05 रुपये, 69.46 रुपये और 70.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन उससे पहले लगातार दो दिन दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे, कोलकाता में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की गई। वहीं, डीजल के दाम में इन दो दिनों में दिल्ली में 24 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493