एक दिन में ही 1500 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर बनाया गया रिकार्ड

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 27, 2019

 

इंदौर के नागरिकों ने स्वच्छता में लगातार तीन वर्षों तक अव्वल रहने के बाद जल शक्ति अभियान में भी नंबर वन बनने की और तेजी से कदम बढ़ाया है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ़ हजार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर रिकार्ड बनाया गया। 

इंदौर शहर में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार में जल शक्ति अभियान के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अनेक निर्णय लेकर उसे जमीनी  स्तर पर लागू करने का काम शुरू किया है। इंदौर नगर निगम ने जल शक्ति अभियान को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर घर-घर वर्षा जल के पानी को जमीन में उतारने का कार्य हाथ में लिया है। शुरूआती दौर में ही इसका व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और वह अपने-अपने घरों और संस्थानों में छत का पानी जमीन में उतारने  के लिये वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा रहे हैं। शहर में गत 25 अगस्त को एक अभियान के रूप में एक दिन में 1500 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का रिकार्ड कार्य किया गया। नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों में वर्षा काल के दौरान वर्षा जल को जमीन में उतारने के लिये रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाये। इसके लिये नगर निगम द्वारा एक एप भी बनाया गया है। इस एप के जरिये नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिये आवेदन कर सकते हैं। शहर में प्रत्येक जोनवार न्यूनतम 6 से 7 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में 3-3 सदस्य हैं। 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493