एक-दूजे के लिए गंभीर नहीं हैं पेरी, मेयर!

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। गयिका केटी पेरी और जॉन मेयर अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। वे अपनी सुविधा के अनुसार मिलते हैं। केटी की संगीत यात्रा के दौरान भी मुलाकातों और रिश्ते को लेकर दोनों सामान्य रहते हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, केटी और उनके प्रेमी मेयर को सोमवार को कैलिफोर्निया के डिजनीलैंड में साथ देखा गया, लेकिन दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की घोषणा नहीं की है।

एक सूत्र ने बताया, “दोनों ने साथ वक्त जरूर बिताया, लेकिन ऐसा नहीं लग रहा था वे फिर से एक दूसरे के प्रति गंभीर हैं। वे दोनों अपनी सुविधा के अनुसार एक-दूसरे से मिलते हैं। उन्होंने लॉस एंजेलिस में तब साथ वक्त बिताया था, जब केटी को अपनी संगीतयात्रा से अवकाश मिला था। वे केटी के घर मिले थे और सनसेट टॉवर पर रात्रिभोज किया था।”

केटी और मेयर फरवरी, 2014 में लगभग एक दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन फरवरी में सुपर बाउल में दोनों को पेरी की प्रस्तुति में साथ देखने के बाद दोनों के फिर से साथ होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493