मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में डब्बू का किरदार निभा रहे बाल-कलाकार अथर्वा फड़णवीस शो की पूरी टीम का तनाव दूर करते हैं।
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में डब्बू का किरदार निभा रहे बाल-कलाकार अथर्वा फड़णवीस शो की पूरी टीम का तनाव दूर करते हैं।
शो में सुमन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री निकिता दत्ता ने कहा कि अथर्वा की मासूमियत और उनकी जानकारी सभी को उनका पसंदीदा बना देती है।
निकिता ने कहा, “ये प्यारा-सा बच्चा अपनी प्यारी हरकतों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। अपनी मासूमियत और जानकारी के साथ वह पूरी टीम के पसंदीदा बना गए हैं।”
उन्होंने कहा, “जब से मैं व्यक्तिगत रूप से बच्चों की शौकीन हुई हूं तब से मुझे उनके साथ सेट पर समय बिताना पसंद है। जब वो आसपास नहीं होते तो पूरी टीम उन्हें याद करती है। अपने किरदार की तरह अथर्वा सेट पर प्यार और खुशियां बिखेरते हैं।”
इस शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।
dharmpath.com dharmpath