‘एक नई उम्मीद..’ की कहानी में बदलाव : निर्माता

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक नई उम्मीद- रोशनी’ के निर्माता दर्शकों के साथ जुड़ने और इसके व्यापक प्रसार के लिए कहानी में बदलाव करने जा रहे हैं।

निर्माता संजय त्रिपाठी ने एक विशेष साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “हमने डॉक्टरों के परिवार से संबंधित नाटक का प्रदर्शन किया। अब रोगियों के जीवन और उनके दृष्टिकोण को दिखाने की हमारी योजना है, ताकि दर्शक इसकी पहचान कर सकें।”

उन्होंने कहा, “इससे पहले हम मरीजों को डॉक्टरों के दृष्टिकोण से दिखा रहे थे। लेकिन अब शो में मरीज और उनके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

धारावाहिक ‘एक नई उम्मीद-रोशनी’ डॉक्टरों के परिवार की कहानी है, जिसका मुख्य किरदार रोशनी हैं, जो पूजा गौर का किरदार निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “बदलाव का पटकथा में बिल्कुल उल्लेख नहीं है। अब तक कहानी रोशनी और उसके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर केंद्रित थी।”

उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ ज्यादा लोग शो के साथ जुड़ सकेंगे, क्योंकि यह अब हर आम आदमी की कहानी होगी।

त्रिपाठी के मुताबिक, कहानी में बदलाव के मुख्य कारण दशकों की प्रतिक्रिया है।

‘एक नई उम्मीद-रोशनी’ में दिव्या सेठ, अमोल पालेकर और रघुवीर यादव सहित अन्य सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493