एक बार फिर मणिरत्नम के साथ काम करेंगे संतोष सिवान

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। सिनेमेटोग्राफर-फिल्मकार संतोष सिवान दिग्गज फिल्मकार मणिरत्नम के साथ छठी बार एक तमिल फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

मणिरत्नम के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “संतोष सिवान, मणिरत्नम सर की अगली फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म द्विभाषी होगी, लेकिन उन्हें अब भी मुख्य कलाकारों को तय करना है। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।”

सिवान और रत्नम इससे पहले ‘दलपति’, ‘दिल से’, ‘इरुवर’, ‘रोजा’ और ‘रावण’ में काम कर चुके हैं।

मणिरत्नम के बैनर मद्रास टॉकीज के तहत बनने वाली इस फिल्म में ए.आर. रहमान संगीत देंगे।

सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिनेता राम चरण इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

सूत्र के मुताबिक, राम चरण और मणिरत्नम ने फिल्म को लेकर मुलाकात और चर्चा की थी, लेकिन बात नहीं बनी। वह (राम चरण) इस फिल्म में नहीं काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493